राजीव ब्रिगेड महिला प्रकोष्ठ में सुशीला शुक्ला राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रजिया बानो प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

कोटा : दिल्ली/ जयपुर/ कोटा राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सलीम भारती ने राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांदमल साहू कि सहमति, राजीव ब्रिगेड के वाइस चेयरमैन अकील खान के परामर्श एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंशा के अनुसार कांग्रेस को मजबूत करने की दृष्टि से राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस( महिला प्रकोष्ठ ) में सुशील शुक्ला को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है, इसी नियुक्ति के साथ राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस( महिला प्रकोष्ठ ) में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रजिया बानो को नियुक्त किया है। भारती ने बताया इनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर फैल गई है, सुशील शुक्ला एवं रजिया बानो ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के  पदयात्रा भी की है, मैं कांग्रेस के भिन्न भिन्न पदों पर जन आंदोलन भाग लिया है। भारती ने सुशील शुक्ला एवं रजिया बानो शुभकामनाओं के साथ शीघ्र से शीघ्र राष्ट्रीय कार्यकारिणी  एवं प्रदेश कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए।

संवाददाता : सुरेश कुमार पटेरिया 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.