मुकेश शर्मा नेपाली भारत तिब्बत सहयोग मंच के बारां जिला अध्यक्ष नियुक्त

कोटा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे भारत तिब्बत सहयोग मंच की बारां जिला इकाई की जिला बैठक, मंच के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द कौशल के मुख्य मार्गदर्शन में आहूत हुई, इस दौरान मंचस्थ मंच के प्रान्त प्रचार प्रमुख अरविन्द सिसोदिया, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक अनिल शर्मा, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा नेपाली,जिला प्रचार प्रमुख हुकूमत सिंह झाला आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत के तिब्बत सहयोग मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद कौशल ने, बारां के जिला अध्यक्ष के रूप में मुकेश शर्मा नेपाली जो वर्तमान में हिंदू अखाड़ा समिति अध्यक्ष होने के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों के कार्य को संचालित कर रहे हैं ,को नियुक्ति पत्र प्रदान कर माल्यार्पण द्वारा नियुक्ति की तथा उन्हें शीघ्र जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिये। मंच के चित्तोड़ प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द कौशल नें कहा की " भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा करना सबसे महत्वपूर्ण विषय है। चीन कभी भारत की सीमा पर नहीं था, किन्तु चीन तिब्बत को हड़प कर हमारी सीमा पर आगया और उसने भगवान शिवशंकर के आवास स्थल कैलाश मानसरोवर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। चीन का विस्तारवाद भारत के लिए हमेशा ही खतरा है, क्यों कि वह हिन्द महासागर और अरब सागर से सीधे जुड़ना चाहता है। इसलिए तिब्बत की आजादी भारत की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण आवश्यकता है। कौशल नें कहा कि चीन की साम्राज्यवादी नीति को रोकने के लिए संगठन अंतराष्ट्रीय स्तर से समाजस्तर तक मंच बहुअयामी कार्यक्रम चलाता है।प्रत्येक भारतीय को इस हेतु सतत प्रयास करना चाहिए। उन्होंने चीनी वस्तुओं के पूर्ण बहिस्कार का आग्रह किया। मंच के चित्तौड़ प्रान्त महामंत्री अरविन्द सिसोदिया नें बताया कि मंच का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र प्रथम के भाव का जनजागरण करना एवं समाज को चीनी वस्तुओं के बहिस्कार, कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति प्रेरित करना है। मंच के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल शर्मा नें संगठन के इतिहास विकास आदि पर प्रकाश डालते हुये बताया कि मंच को कार्यकरते हुये 25 वर्ष से अधिक हो चुके हैँ, सकारात्मक भाव से संगठन निरंतर सक्रिय है। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा नेपाली ने कहा कि जो विश्वास मुझ पर संगठन ने किया है, मैं उसकी पूर्ति पूरी निष्ठा से करूंगा, मंच की गतिविधियां बारां जिले में अधिकतम समाज के बीच में स्थापित हों, इस तरह का प्रयास करूंगा। संगठन के उच्च पदाधिकारी गण समय-समय पर मेरा मार्गदर्शन करते रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेश सोनी बलवंत सिंह ,गोविंद शर्मा, बुद्धि प्रकाश शर्मा ,कांति चंद शर्मा, मनोज शर्मा ,विशाल सिंह, महेंद्र शर्मा, पवन सुमन, रवि पुजारी, अजय नगर ,रूबी सुमन ,पूजा नामा मन्नू,, विक्की सेन, दीपक ,बंटी, रोहित, यज्ञेश शर्मा, यश शर्मा, प्रशांत दाधीच, प्रखर शर्मा, आनु शर्मा उपस्थित रहे।
संवाददाता : सुरेश कुमार पटेरिया
No Previous Comments found.