अवैध देशी शराब के 58 पव्वों सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

कोटा : कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन से बताया कि अवैध कार्यो की रोकथाम के क्रम में विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के क्रम में  दिलीप कुमार सैनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर के निर्देशन में  गंगा सहाय शर्मा वृत्ताधिकारी वृत्त केन्द्रीय कोटा शहर के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी थाना नान्ता  नवल किशोर शर्मा उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा कल रात्रि 20 जून को पानी की टंकी के पास पत्थरमण्डी नान्ता से अभियुक्त राजन उर्फ साजन को अवैध देशी शराब के 58 पव्वो सहित गिरफ्तार किया है।

घटना क्रम:- 20 जून को  नवल किशोर शर्मा उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना नान्ता के नेतृत्व में घीसा सिंह सहायक उप निरीक्षक मय जाप्ता के इलाका गश्त करते हुए डी ब्लॉक चौराहा पत्थर मण्डी पहुंचे, जहाँ जरिये मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसने काले रंग की टी-शर्ट व नीली जींस पहन रखी है। जो पानी की टंकी के पास पत्थरमण्डी में शराब बेच रहा है। इस सूचना पर घीसा सिंह स.उ.नि.मय जाप्ता के सांकेतिक स्थान पर पहुंच कर संदिग्ध व्यक्ति को डिटेन कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके पास मिले प्लास्टिक के कट्टे के अन्दर 58 पब्वे अवैध देशी शराब के मिलें। अभियुक्त के कब्जे से मिले अवैध देशी शराब को जप्त किया गया तथा अभियुक्त राजन उर्फ साजन को धारा 19/54 एक्साईज एक्ट में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ पुलिस थाना नान्ता में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। 

रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.