भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ नें भाजपा मीडिया विभाग की वर्चुअल बैठक ली

कोटा - भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल एवं भाजपा मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक प्रमोद वशिष्ठ नें रविवार को प्रातः राजस्थान मीडिया विभाग के प्रदेश, संभाग एवं जिला संयोजकों के साथ ऑनलाइन बैठक की और मार्गदर्शन दिया तथा विचार साझा किये। बैठक का संचालन वीरेंद्र कुमार शर्मा नें किया। कोटा संभाग की ओर से बैठक में सम्मिलित कोटा संभाग मीडिया विभाग के संभाग संयोजक अरविन्द सिसोदिया नें बताया कि " भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा मीडिया विभाग के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। " प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि " भाजपा मीडिया विभाग के कार्यकर्ता निरंतर कार्यकरते हुये पार्टी की सेवा करते हैँ। मीडिया विभाग पार्टी के लिए "आँख, नाक और कान" की तरह महत्वपूर्ण कार्य को संपादित करता है।" उन्होंने कहा कि " जिस तरह विपक्ष झूठे नेरेटिव गढ़ रहा है, भ्रामकता फैलता रहता है, उसमें वास्तविक सच को तुरंत स्थापित करने का दायित्व हमारा है। सही तथ्यों से मीडिया और जनसामान्य को तुरंत परिचित करवाना चाहिए। इसलिए मीडिया विभाग को निरंतर सक्रिय भूमिका में रहने की आवश्यकता है। " प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि " हमारी शब्दावली श्रेष्ठ होनी चाहिए। हल्के शब्दों से पूरी तरह बचा जाना चाहिए। विपक्ष के कई नेताओं नें जबसे शब्दावली हल्की की वे देश में हास्य के पात्र बन गये हैँ। " उन्होंने कहा कि " मोदीजी की सरकार में देश की प्रतिष्ठा विश्व में तेजी से बड़ी है, देश में आत्मनिर्भरता बड़ी है। देश के नागरिक मोदीजी की सरकार के प्रति विश्वास रखते हैँ। " उन्होंने कहा कि " केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करके, जरूरतमंद को लाभ दिलवाने में भी भाजपा मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।" मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवल नें कहा कि " भाजपा मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं को निरंतर जागरूकता से कार्य करना चाहिए, जनसमस्याओं को सही जगह पहुंचना और बातचीत कर हल करवाना चाहिए। " उन्होंने कहा कि " मीडिया विभाग से पार्टी की बहुअयामी अपेक्षाएं हैँ, उन्हें पूरी सक्रियता से पूरा करना चाहिए।"भाजपा के प्रदेश संयोजक प्रमोद वशिष्ठ नें कहा कि " पार्टी की सभी गतिविधियों, कार्यक्रमों से मीडिया को अवगत करवाना, मीडिया से संपर्क रखना, पार्टी के दृष्टिकोण को अधिकतम उजागर करना, मीडिया विभाग का दायित्व है। " उन्होंने कहा कि " प्रकाशित समाचारों में से प्रदेश कार्यालय को पॉजिटिव व निगेटिव न्यूज़ भेजना भी महत्वपूर्ण कार्य है, जिससे समस्या समाधान का कार्य भी संपादित होता रहें।" बैठक में सभी जिलों, सभी संभागों एवं प्रदेशस्तरीय मीडिया विभाग के दायित्ववान सहभागियों नें भाग लिया, चर्चा कर सुझाव दर्ज किये गये एवं आपसी चर्चाओं पर जोर दिया गया।

संवाददाता - सुरेश कुमार पटेरिया 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.