“यादव अहीर समाज ने किया श्रीकृष्ण प्रतिमा का अभिषेक, कल दोपहर 12 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा”

कोटा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर यादव अहीर समाज की आयोजन समिति द्वारा कुन्हाड़ी चौराहे स्थित श्रीकृष्ण सारथी अर्जुन रथ प्रतिमा पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक चेतन यादव रहे। उनके आमंत्रण पर उपमहापौर पवन मीणा विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सबसे पहले प्रतिमा को जल से धोकर पवित्र किया गया। इसके पश्चात पंचामृत से अभिषेक किया गया और पुष्पमालाओं से प्रतिमा को अलंकृत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और उपस्थित जनसमूह भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया।

आयोजन समिति एवं समाज के पदाधिकारियों ने उपमहापौर पवन मीणा का स्वागत किया और जन्माष्टमी पर्व पर समाज के बीच पहुँचने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर संजय यादव, लालचंद लोचब, चेतन यादव, प्रेम बिहारी यादव, परसराम यादव, शैलेश यादव, श्याम यादव, गोरीशंकर यादव, अभिषेक मीणा, शिवप्रकाश नगर, रवि मीणा, अनिल मीणा एवं जितेंद्र मीणा सहित बड़ी संख्या में समाजजनों व अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

संयोजक चेतन यादव के साथ परसराम यादव ने बताया कि कल 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे हमारे आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर एक भव्य शोभायात्रा दण्डवीर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर संतोषी नगर चौराहे से होते हुए श्रीकृष्ण यादव भवन, श्रीनाथ पुरम पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया गया है। उपमहापौर पवन मीणा ने कहा कि “भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, न्याय और सत्य के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। हमें उनके उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में भाईचारा, प्रेम और करुणा का संदेश फैलाना चाहिए। यही जन्माष्टमी पर्व का वास्तविक संदेश है।”

रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.