चेचट पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चोरी की वारदात करने वाले अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
कोटा : ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकरः ने बताया कि 16 दिसम्बर को थाना चेचट पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल की चोरी की वारदात करने वाले अभियुक्त 1. लोकेश मीणा, 2. परवेज उर्फ गोलु को गिरफतार कर उनके के कब्जे से एक मोटरसाईकिल नम्बर RJ33 SE8166 बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
घटना की विवरणः - रेवती रमण पुत्र युगल किशोर निवासी उमरहेडी थाना देवलीमांशी द्वारा एक रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि 11 दिसम्बर को लोकेश व परवेज द्वारा मेरे मकान के सामने खड़ी मेरी मोटरसाईकिल नम्बर RJ33 SE8166 को चोरी कर ले गये। इत्यादी पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
अभियुक्त की गिरफतारीः कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन मे सम्पति सम्बधी चालान शुदा अपराधियों व आदतन अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने व प्रकरणो मे वाछित अपराधियों की धरकपड हेतु विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान को सफल बनाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन में, पुलिस उप अधीक्षक वृत्त रामगंजमण्डी घनश्याम मीणा के निकटतम सुपरविजन एंव थानाधिकारी थाना चेचट राजेन्द्र प्रसाद उ०नि० के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर मोटरसाईकिल चोरी की घटना का खुलासा करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये थे। गठित विशेष टीम द्वारा मुखबीर तंत्र, अपनी कार्यकुशलता, तकनिकी सहायता एंव लगातार प्रयासो से अभियुक्त 1. लाकेश पुत्र किशनलाल जाति मीणा उम्र 23 साल निवासी सम्मतखेडी थाना भानपुरा जिला मंदसौर एमपी 2. परवेज उर्फ गोलु पुत्र जमील खान जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी सम्मतखेडी थाना भानपुरा जिला मंदसौर एमपी को 16 दिसम्बर को मोडक रोड चेचट से गिरफतार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाईकिल नम्बर RJ33 SE8166 को बरामद किया गया। अभियुक्तो से चोरी हुई अन्य मोटरसाईकिलें व चोरी की वारदात में अन्य आपराधियो की संलिप्ता के सम्बध मे गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
संवाददाता : सुरेश कुमार पटेरिया

No Previous Comments found.