इटावा के ग्राम रजोपा से 03 माह पूर्व चोरी गया महिन्द्रा ट्रेक्टर-ट्रोली बरामद कर 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।
कोटा : ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि फरियादी ने 27 अगस्त को इटावा थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मेरा महिन्द्रा 575 डीआई ट्रेक्टर मय ट्रोली को रजोपा फॉर्म हाउस से 25 अगस्त की रात कोई अज्ञात चोर चुरा ले गये। जिस पर थाना इटावा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया एवं पुलिस टीमो का गठन किया जाकर, जिला एमओबी टीम के साथ मिलकर ट्रेक्टर ट्रोली व अज्ञात मुल्जिमानो की तलाश के हरसंभव प्रयास कर अभियुक्त 1. गिरीराज मीणा 2. त्रिभुवन मीणा को 14 दिसम्बर को गिरप्तार कर प्रकरण में चोरी किया गया महिन्द्रा 575 डीआई ट्रेक्टर मय ट्रोली को बरामद किया है।
घटना का तरीका- अभियुक्त त्रिभुवन मीणा ने जानकार अभियुक्त गिरीराज मीणा निवासी दुर्जनपुरा को अपने साथ लिया और फरियादी का ट्रेक्टर ट्रोली चोरी करने का प्लान बनाया, जिस ट्रेक्टर ट्रोली का अभियुक्त त्रिभुवन मीणा को पूर्व से पता था। उसके पश्चात 25 अगस्त को अभियुक्त त्रिभुवन मीणा व गिरीराज मीणा ने फरियादी के फॉर्म ग्राम रजोपा में रखा महिन्द्रा ट्रेक्टर व ट्रोली को रात के वक्त चोरी कर लेकर फरार हो गये।
अभियुक्त की गिरफ्तारी :- रामकल्याण मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण के सुपरविजन में, वृताधिकारी महोदय वृत इटावा ओमप्रकाश सरावग आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी अजीत सिंह पुनि के नेतृत्व में पुलिस थाना इटावा टीम अजयचन्द हैड कानि0 542 मय जाप्ता तथा जिला एमओबी टीम की मदद से अभियुक्तगण व चोरी गया महिन्द्रा ट्रेक्टर व ट्रोली की हरसंभव तलाश कर 14 दिसम्बर को डिटेन कर बाद अनुसंधान अभियुक्त 1. गिरीराज पुत्र रामकुवांर जाति मीणा उम्र 30 साल निवासी नयागांव दुर्जनपुरा थाना अयाना जिला कोटा 2 त्रिभुवन पुत्र सत्यनारायण जाति मीणा उम्र 21 साल निवासी रजोपा थाना इटावा जिला कोटा को गिरप्तार किया एवं अभियुक्तो के कब्जे से प्रकरण में चोरी किया गया महिन्द्रा 575 डीआई ट्रेक्टर मय ट्रोली को बरामद किया गया है।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

No Previous Comments found.