राज्य स्तरीय केजीबीवी प्रतियोगिता: दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कोटा और अजमेर का दबदबा।
कोटा : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) की राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेलों के फाइनल मुकाबले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। खेल मैदान पर जहाँ खिलाड़ियों ने पसीना बहाया, वहीं मंच पर लोक संस्कृति के रंगों ने सभी का मन मोह लिया।
अतिथियों ने बढ़ाया छात्राओं का उत्साह
द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन नगरपालिका इटावा रजनी सोनी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में बालिकाओं के कौशल की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश सरावग और मानव सेवा समिति के अध्यक्ष रिंकू सोनी सहित मुकेश नगर, कन्हैया लाल मीणा,महावीर सुमन, राजेन्द्र बैरवा, रामभरोस तिवारी, हयात खान, रामावतार पंकज, कैलाश गुप्ता, महावीर सुमन,शालिनी पारेता,चिंटू जगरोटिया,धीरेन्द्र कुशवाह जैसे कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
खेलों के फाइनल परिणाम इस प्रकार रहे:।
व. शारीरिक शिक्षक राधेश्याम मीना एवं गोपाल नागर ने बताया कि दूसरे दिन फाइनल मुकाबलों का रोमांच अपने चरम पर रहा। मैदान पर बालिकाओं के बीच जीत के लिए जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला, जहाँ कोटा, अजमेर और जयपुर की टीमों ने अलग-अलग खेलों में श्रेष्ठता सिद्ध की।
वॉलीबॉल: कोटा की 'डबल' जीत
वॉलीबॉल के मैदान पर कोटा संभाग की बेटियों ने अपना एकछत्र राज कायम किया। कोटा ने शानदार तालमेल दिखाते हुए सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।
सीनियर वर्ग: कोटा विजेता रहा, जबकि चूरू को द्वितीय और अजमेर को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा।
जूनियर वर्ग: यहाँ भी कोटा ने बाजी मारी। चूरू दूसरे स्थान पर और उदयपुर तीसरे स्थान पर रहा।
खो-खो: अजमेर की फुर्ती के आगे सब पस्त
खो-खो के मैट पर अजमेर की बालिकाओं की रफ्तार और रणनीति का कोई जवाब नहीं था। अजमेर ने दोनों वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग: अजमेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपविजेता पाली रही और चूरू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग: अजमेर ने जीता। जोधपुर ने द्वितीय और जयपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी: जयपुर ने जीता सीनियर वर्ग का खिताब
कबड्डी के कड़े और शारीरिक क्षमता वाले मुकाबलों में जयपुर का दबदबा रहा।
सीनियर वर्ग: जयपुर की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अजमेर की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि चूरू ने तीसरे स्थान पर रहकर पदक तालिका में अपना नाम दर्ज कराया।
जूनियर कबड्डी में प्रथम जोधपुर, द्वितीय जयपुर एवं तृतीय बीकानेर रहे।
राज्य स्तरीय केजीबीवी प्रतियोगिता: सांस्कृतिक संध्या में खिलाड़ियों ने बिखेरे कला के रंग, लोक नृत्यों ने मोहा मन।
इटावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) की राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्रथम दिन खेलों के रोमांच के बाद रात्रि सत्र में सांस्कृतिक छटा बिखरी। नौ संभागों से आई छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विविध वेशभूषा और भक्ति का संगम
छात्रावास वार्डन शालिनी गौड़ ने बताया कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दौरान नौ संभागों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। छात्राओं ने विचित्र वेशभूषा, एकल नृत्य और समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मंच पर भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम दिखा, जहाँ छात्राओं ने काली माँ, खाटूश्याम जी और लड्डू गोपाल के स्वरूप धरकर जीवंत प्रस्तुतियां दीं। वहीं 'चुड़ैल' की वेशभूषा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
लोक संस्कृति की गूंज
प्रतियोगिता में राजस्थान की लोक संस्कृति पूरी रंगत में नजर आई। छात्राओं ने पारंपरिक तेरहताली नृत्य और गोरबंद जैसे प्रसिद्ध लोक नृत्यों की प्रस्तुति देकर राजस्थान की समृद्ध विरासत को मंच पर उतारा।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संचालन शा.शि. रश्मि नामदेव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर सुनीता शर्मा रही साथ ही जज का रेनू मीणा , सुनैना शर्मा शकुंतला शर्मा ने दायित्व निभाया इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य तुलसीराम मीणा, सचिव सुषमा अहरी, सहायक वार्डन अनुसुइया मीणा और लिपिक रेखा शर्मा, पार्वती मीणा मनीष पंकज, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रबंधन और भोजन व्यवस्था
सभी नौ संभागों से आई बालिकाओं के लिए स्वरूचि भोज का विशेष आयोजन किया गया। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी विष्णु कालारेवा, रमेश नागर, बुद्धिप्रकाश मीणा, सतीश गुप्ता ,बुद्धि प्रकाश शर्मा, दुर्गा शंकर वैष्णव और सारिका बंसल सहित पूरी टीम ने बखूबी संभाली।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया


No Previous Comments found.