पीपल्दा कलां में वैष्णव बैरागी समाज का शक्ति प्रदर्शन: संभागीय अध्यक्ष भुवनेश वैष्णव का भव्य स्वागत
सुल्तानपुर - स्थानीय रामलीला चौक में आज वैष्णव बैरागी विकास समिति द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। अवसर था समाज के नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष श्री भुवनेश जी वैष्णव के प्रथम पीपल्दा आगमन का, जहाँ समाज बंधुओं ने अपनी एकजुटता और उत्साह का परिचय देते हुए उनका पलक-पावड़े बिछाकर अभिनंदन किया।
परंपरागत अंदाज़ में हुआ सत्कार
जैसे ही संभागीय अध्यक्ष भुवनेश जी वैष्णव और पूर्व संभागीय अध्यक्ष श्री बनवारी लाल जी वैष्णव रामलीला चौक पहुँचे, पूरा परिसर 'जय श्री राम' और समाज के जयघोष से गूंज उठा। समिति के पदाधिकारियों ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार अतिथियों को साफा पहनाकर और पुष्पमालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया।
दिग्गजों की रही मौजूदगी
समाज को संगठित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से चेतन स्वरूप वैष्णव, रामकुमार वैष्णव, देवीशंकर वैष्णव, हरिप्रकाश वैष्णव, रमेश वैष्णव, अशोक वैष्णव और विजय शंकर वैष्णव सहित पीपल्दा एवं आस-पास के गांवों से आए सैकड़ों समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संगठन की मजबूती पर जोर कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज के उत्थान, शिक्षा और एकता पर बल दिया। संभागीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में पीपल्दा समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सेवा ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
संवाददाता - सुरेश कुमार पटेरिया

No Previous Comments found.