तस्करों पर काल बनकर टूटी मोडक पुलिस; हाईवे पर बिछाया जाल, 22 लाख की खेप जप्त
कोटा : जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जंग लड़ रही कोटा ग्रामीण पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। एएसपी रामकल्याण मीणा व डीएसपी घनश्याम मीणा के सुपरविजन में मोडक पुलिस ने मटवाड़ा मोड़ पर अभेद्य नाकाबंदी की थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कुडल के पास एक संदिग्ध वरना कार को डिटेन किया गया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस की आंखें फटी रह गईं; गाड़ी में 7 बड़े प्लास्टिक कट्टों में 1.4 क्विंटल से ज्यादा डोडा-चूरा ठूंस-ठूंस कर भरा था। कार्यवाहक थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि तस्करों की पहचान के लिए हाईवे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया


No Previous Comments found.