कोटा में आबिद खान की पहल पर महाशिवरात्रि और रमजान की खुशियों में शरीक हुए जरूरतमंद।

कोटा - शहर(रावतभाटा रोड की धरती ने एक बार फिर कौमी एकता और सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश की है। नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान के नेतृत्व में शनिवार को जो नजारा रावतभाटा रोड स्थित नगर निगम अन्नपूर्णा रसोई में दिखा, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। अवसर था महाशिवरात्रि के पावन पर्व और रमजान के मुकद्दस महीने का, जिसे कमेटी ने गरीबों और जरूरतमंदों के बीच भोजन बांटकर मनाया।

'मानव सेवा ही ईश्वर सेवा' का दिया संदेश:

वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान के साथ जिला अध्यक्ष नितिन गौतम और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लियाकत अली व रोशन अली ने मोर्चा संभालते हुए यह सुनिश्चित किया कि कोई भी जरूरतमंद खाली हाथ न जाए। आबिद खान ने इस मौके पर कहा, "त्योहारों की असली इबादत और पूजा गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना है।" आधी आबादी और युवा नेतृत्व की सक्रियता:
इस सेवा यज्ञ में जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष मोबिना खान और सचिव विमल मीणा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि खुद अपने हाथों से लोगों को खाना खिलाकर अपनत्व का एहसास कराया। पार्षद ने बांधे तारीफों के पुल:-कांग्रेस पार्षद गोपाल दास ने इस भव्य आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान का सार्वजनिक रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि आबिद खान और उनकी टीम ने जिस तरह से दोनों समुदायों के त्योहारों को एक साथ लाकर गरीबों की सेवा की है, वह राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की एक बड़ी मिसाल है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे कोटा की 'गंगा-जमुनी तहजीब' का असली प्रतीक बताया।

संवाददाता - सुरेश कुमार पटेरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.