कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रचंड' प्रहार: 67 टीमों ने 425 ठिकानों पर दी दबिश, 123 खूंखार अपराधी गिरफ्तार

 कोटा : कोटा ग्रामीण पुलिस ने अपराधियों के गढ़ में घुसकर 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के नेतृत्व में चलाए गए 'एरिया डोमिनेशन' अभियान ने जिले के बदमाशों की कमर तोड़ दी है। शनिवार तड़के जब पूरा जिला सो रहा था, तब खाकी की 67 टीमों ने एक साथ 425 ठिकानों पर धावा बोलकर हड़कंप मचा दिया। इस महा-अभियान में पुलिस ने 123 सक्रिय अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है।

इनामी और हार्डकोर बदमाशों का हुआ 'गेम ओवर' इस कार्रवाई में पुलिस ने न केवल छोटे अपराधियों बल्कि पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज 'हार्डकोर' बदमाशों पर भी शिकंजा कसा है। पकड़े गए बदमाशों में इमरान उर्फ कालिया, काजू उर्फ अजाउद्दीन और अमन मीणा जैसे नाम शामिल हैं, जो लंबे समय से वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इनके कब्जे से 3 अवैध देशी पिस्टल और भारी मात्रा में धारदार हथियार (चाकू-छुरे) बरामद किए गए हैं।

एसपी की रणनीति:- साइबर और डीएसटी ने बिछाया जाल
आईजी कोटा रेंज प्रसाद गोयल के मार्गदर्शन में एसपी सुजीत शंकर ने इस गुप्त मिशन की पूरी रूपरेखा तैयार की थी। 22 फरवरी की सुबह 4 बजे ही जिले के सभी थानाधिकारी, साइबर सेल और डीएसटी (DST) की टीमें सक्रिय हो गईं। पुलिस की इस रणनीति का अंदाजा बदमाशों को नहीं लग सका और एक के बाद एक 123 आरोपी धरे गए, जिनमें 1 इनामी अपराधी और 14 स्थाई वारंटी शामिल हैं।

इन जांबाज अधिकारियों ने संभाला मोर्चा:
कार्रवाई में मदन ढाका (आरपीएस प्रो.), मनोज सिकरवार (थानाधिकारी कैथून), सुनील सिंह (थानाधिकारी देवली मांझी), और राजेंद्र (डीएसटी प्रभारी) सहित साइबर सेल के भूपेंद्र हाडा की विशेष भूमिका रही।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.