भरतपुर CMHO ने रूपवास चिकित्सा प्रभारी को किया तलब
कोटा - रूपवास में पत्रकार संजय चौहान के साथ अस्पताल प्रभारी द्वारा की गई मारपीट और मोबाइल छीनने की निंदनीय घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में 'वॉइस ऑफ मीडिया' संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है और पत्रकार सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। थाने में परिवाद दर्ज, राजीनामे का बढ़ रहा दबाव संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में इस घटना के संबंध में रूपवास थाना अधिकारी को लिखित परिवाद सौंप दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, एक तरफ मामले की जांच जारी है, वहीं दूसरी तरफ चिकित्सा प्रभारी द्वारा थाना अधिकारी और पीड़ित पत्रकार पर राजीनामा करने के लिए निरंतर दबाव बनाया जा रहा है। फिलहाल मामले में दो दिन का समय दिया गया है। CMHO गौरव कपूर ने लिया कड़ा संज्ञान
'वॉइस ऑफ मीडिया' के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता के विशेष अनुरोध पर भरतपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. गौरव कपूर ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने रूपवास उप जिला चिकित्सा अधिकारी को आज ही भरतपुर CMHO कार्यालय में तलब किया है। जवाबदेही तय जिला चिकित्सा अधिकारी को आज कार्यालय में हाजिर होकर स्पष्टीकरण देना होगा कि ऐसी अप्रिय घटना क्यों और किन परिस्थितियों में हुई। संगठन की चेतावनी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे की रणनीति संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को सूचित किया गया है कि CMHO कार्यालय की कार्यवाही और थाने की रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। गोपाल गुप्ता ने राजस्थान के सभी पत्रकारों को एकजुट रहने का आह्वान किया है।
संवाददाता - सुरेश कुमार पटेरिया


No Previous Comments found.