मोडक पुलिस का 'ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस'।

कोटा : मोड़क पुलिस इन दिनों मादक पदार्थ तस्करों के लिए काल बनी हुई है। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस' के तहत मोडक थाना पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने घेराबंदी कर 304 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 46 लाख रुपये है।

फिल्मी अंदाज में घेराबंदी, भागने का मौका नहीं दिया थानाधिकारी सज्जन कुमार को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि तस्कर बड़ी खेप लेकर निकलने वाले हैं। पुलिस ने भटवाड़ा मोड़ के पास जाल बिछाया। तभी फोरलेन हाईवे के किनारे एक स्कॉर्पियो (RJ 14 UE 0561) और उसे एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा (GJ 18 EG 4929) संदिग्ध हालत में खड़ी दिखीं। पुलिस को देखते ही तस्करों ने गाड़ियां दौड़ाने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।


गाड़ी खोलते ही फटी रह गई आंखें जब पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, तो उसमें पीछे की सीटों पर 17 प्लास्टिक के कट्टे ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। कट्टों को खोलते ही उनमें भारी मात्रा में अवैध डोडा-चूरा मिला। पुलिस ने तत्काल दोनों गाड़ियां जब्त कर जोधपुर निवासी तीन तस्करों— शेर खां (27), संदीप गोदारा (19) और रामनिवास (35) को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।

10 दिन में तीसरी बड़ी स्ट्राइक मोडक पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 10 दिनों के भीतर यह मादक पदार्थ तस्करों पर तीसरी बड़ी कार्रवाई है । कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है कि यह माल कहाँ से लाया गया और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.