अयाना पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: अवैध हथियारों का सौदागर गिरफ्तार, एमपी से जुड़े हैं तार।

कोटा : आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय' के ध्येय को चरितार्थ करते हुए कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में अयाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से राजस्थान में हथियारों की सप्लाई करने वाले एक शातिर बदमाश को धर दबोचा है। घेराबंदी कर दबोचा हथियार तस्कर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति क्षेत्र में अवैध हथियारों की डिलीवरी देने की फिराक में है। इस पर थानाधिकारी अविनाश मीणा के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर खेमराज उर्फ देवा (40 वर्ष), निवासी आशापुरा (म.प्र.) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। हत्या जैसे संगीन मामलों में रहा है शामिल पकड़ा गया आरोपी खेमराज कोई मामूली अपराधी नहीं है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उस पर मध्य प्रदेश के श्योपुर देहात थाने में पहले से ही हत्या (302 IPC), आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत 4 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आरोपी ने इलाके में और किन-किन लोगों को हथियारों की सप्लाई की है और उसके गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं। ये रहे कार्रवाई के हीरो इस ऑपरेशन में अयाना थाने के एएसआई भरत सिंह की विशेष भूमिका रही। टीम में एएसआई लाखन सिंह, कॉन्स्टेबल प्रतापराम, विश्राम और अब्दुल गफ्फार शामिल रहे।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.