सुकेत पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: 3 साल से छिप रहे 10 हजारी इनामी 'किंगपिन' का अंत, उज्जैन की गलियों से दबोचा!

कोटा : अपराधियों के लिए काल बनी कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। पुलिस ने जिले के टॉप-10 मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल और अंतरराज्यीय गोवंश तस्करी के मास्टरमाइंड शाहरुख को फिल्मी स्टाइल में मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।

इनामी अपराधी:- ₹10,000 का नकद इनाम था शाहरुख के सिर पर।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करता था तस्करी, 3 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा।

पकड़े जाने के डर से कारीगर बनकर उज्जैन में छिपकर रह रहा था।

बड़ी कार्रवाई: 28 गोवंश को तस्करी से बचाने वाले मामले में था वांछित।

मिशन उज्जैन:- कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?
जनवरी 2023 से फरार शाहरुख को पकड़ना सुकेत पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था। वह इतना शातिर था कि उसने अपने पैतृक गांव और रिश्तेदारों से नाता तोड़ लिया था। वह उज्जैन के अलग-अलग इलाकों में मकान निर्माण का काम (कारीगरी) करने लगा और हर कुछ महीनों में अपना कमरा बदल देता था।
लेकिन SP सुजीत शंकर के निर्देशन में बनी स्पेशल टीम (थानाधिकारी महावीर प्रसाद, हेड कांस्टेबल धरेन्द्र सिंह, धीरज गोला और कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह) ने हार नहीं मानी। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और अपने पुराने 'मुखबिर तंत्र' को सक्रिय किया। जैसे ही शाहरुख की लोकेशन कंफर्म हुई, टीम ने उज्जैन में धावा बोलकर उसे धर दबोचा।

फर्जी नंबर प्लेट और वो काली रात 

यह मामला 30 जनवरी 2023 का है, जब शाहरुख एक आयशर ट्रक में 28 बेगुनाह गोवंश (गाय और बछड़े) भरकर ले जा रहा था। पुलिस की नाकाबंदी देख उसने ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई और सुकेत के पास ट्रक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में गायब हो गया। तब से पुलिस इसकी तलाश में मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन में कई बार दबिश दे चुकी थी।

रिपोर्टर :  सुरेश कुमार पटेरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.