सुल्तानपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप': नशे के नेटवर्क पर प्रहार, 100 ग्राम गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण (सुल्तानपुर) :  जिले में नशे के सौदागरों और बदमाशों की अब खैर नहीं है।कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर द्वारा अपराधियों के सफाए के लिए शुरू किए गए 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत सुल्तानपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर थाने के घोषित हिस्ट्रीशीटर को अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।


गश्त के दौरान बिछाया जाल जानकारी के अनुसार, एएसपी रामकल्याण मीणा के मार्गदर्शन और डीएसपी ओमप्रकाश सरावग के सुपरविजन में थानाधिकारी अंकित कुडी (RPS) की टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान सुरेला माईनर (उन्नीस हजार नाला) के पास पुलिस को देखकर एक बाइक सवार सकपका गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे रुकवाया।
तलाशी में निकला जहर
पुलिस ने जब बाइक सवार सिकन्दर आलम (32) पुत्र मंजूर आलम निवासी सुल्तानपुर की तलाशी ली, तो उसके पास से 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तस्करी में प्रयुक्त बाइक (नंबर RJ 20 SM 2304) और मादक पदार्थ को जप्त कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाया।
हिस्ट्रीशीटर की कुंडली खंगाल रही पुलिस
थानाधिकारी अंकित कुडी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सिकन्दर आलम थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व में भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह गांजा कहाँ से लाया था और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था।"जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।"

रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.