ग्रामीण पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 6.50 लाख का डोडा चूरा जब्त, लुधियाना का तस्कर गिरफ्तार
कोटा - रामगंजमंडी नशे के सौदागरों के खिलाफ कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक बार फिर अपना कड़ा शिकंजा कसा है। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) सुजीत शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, रामगंजमंडी पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ 'डोडा चूरा' की बड़ी खेप बरामद की है।
रेलवे स्टेशन के पास बिछाया जाल
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर 2 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है। थाना प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी सुलेमान (37 वर्ष) को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से दो प्लास्टिक के कट्टों में भरा 43 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।
6.50 लाख की खेप, पंजाब था कनेक्शन पुलिस के अनुसार,जब्त किए गए डोडा चूरा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये है। आरोपी मूल रूप से लुधियाना (पंजाब) का रहने वाला है और इलाके में नशे की सप्लाई करने की फिराक में था।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसके तार और किन तस्करों से जुड़े हैं। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है। "अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ हमारा अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।"
संवाददाता - सुरेश कुमार पटेरिया
No Previous Comments found.