कोटा पुलिस का 'सुपर' एक्शन: जांबाज सिपाही ने अकेले ही दबोचा कोहिनूर गैंग 0007 का शातिर गुर्गा

कोटा :  शहर पुलिस ने अपराधियों के सीने में खौफ भरते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। शहर में दहशत का पर्याय बन रहे 'कोहिनूर गैंग 0007' के कुख्यात सदस्य और ₹10,000 के इनामी बदमाश सुरेन्द्र मीणा उर्फ कालु को बोरखेड़ा थाना पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में धर दबोचा।  एसपी तेजस्वीनी गौतम की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। सिपाही राधेश्याम का 'वन मैन शो' इस गिरफ्तारी की सबसे खास बात कांस्टेबल राधेश्याम (नंबर 2008) का अदम्य साहस रहा। मुखबिर से सटीक सूचना मिलते ही राधेश्याम ने अपनी जान की परवाह किए बिना अकेले ही बदमाश की घेराबंदी की। शातिर अपराधी सुरेन्द्र ने भागने की कोशिश की, लेकिन जांबाज सिपाही के चंगुल से बच नहीं सका। पुलिस विभाग अब इस वीर सिपाही को पुरस्कृत करने की तैयारी में है। इंदौर से हथियार लाकर फैला रहे थे दहशत पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह गैंग इंदौर से अवैध देशी कट्टे और पिस्टल लाकर कोटा में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गैंग के एक और इनामी सदस्य लोकेश मीणा को पुलिस ने 14 मार्च को ही दबोच लिया था। सुरेन्द्र की गिरफ्तारी के बाद अब इस पूरे नेटवर्क की कमर टूट गई है। "कोटा की शांति भंग करने वाले किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, खाकी के हाथ उस तक पहुँच ही जाएंगे।"

 

रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.