शहर के गणेश नगर (RK पुरम) में मानवता को शर्मसार कर देने वाले हत्याकांड

कोटा :  शहर के गणेश नगर (RK पुरम) में मानवता को शर्मसार कर देने वाले हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझाकर अपराधियों के कलेजे में खौफ भर दिया है। 22 मार्च की सुबह जिस घर में मातम पसरा था, आज वहां न्याय की उम्मीद जागी है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी पुखराज परेता (37) को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी कोई राह चलता अपराधी नहीं, बल्कि मृतका का 'अति-भरोसेमंद' परिचित निकला। 'पैसों के लिए किया ममता का कत्ल'जांच में जो कड़वा सच सामने आया, उसने समाज के हर व्यक्ति को सोचने पर मजबूर कर दिया है। मृतका ब्रजेश शर्मा और आरोपी पुखराज के बीच लंबे समय से पैसों का लेन-देन चल रहा था। कर्ज में डूबे पुखराज की नजर महिला के गहनों और मकान के कागजों पर थी। 22 मार्च की काली सुबह, आरोपी ने उसी चौखट को खून से लाल कर दिया, जहाँ उसे हमेशा सम्मान मिला। गला दबाकर हत्या करने के बाद शातिर आरोपी ने घर से जेवरात, नकदी और कीमती दस्तावेज लूट लिए और वारदात को 'बाहरी लूट' का रंग देने की कोशिश की। IPS सिद्धार्थ का 'डिजिटल जाल' और खाकी की मुस्तैदी जब कातिल खुद को सुरक्षित समझ रहा था, तब IPS सिद्धार्थ श्रीवास्तव और आरके पुरम पुलिस की 'ईगल आई' उसे तलाश रही थी। पुलिस ने इलाके के चप्पे-चप्पे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों (Cyber Cell) की कड़ियाँ जोड़ीं। जैसे ही पुखराज ने शहर छोड़ने का मन बनाया, पुलिस ने उद्योग नगर इलाके में घेराबंदी कर उसे फिल्मी अंदाज में धर दबोचा। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी के झूठ ताश के पत्तों की तरह ढह गए और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.