कोटा पुलिस को मिले 47 नए जांबाज: 'रिव्यू चयन सूची' जारी, अब वर्दी पहनने का सपना होगा साकार।

कोटा :  शहर में खाकी वर्दी पहनकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी और सुखद खबर है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोटा शहर ने कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी (नॉन टी.एस.पी.) भर्ती-2025 के अंतर्गत रिक्त रहे पदों को भरने के लिए 'रिव्यू चयन सूची' जारी कर दी है। इस नई सूची के साथ ही 47 और अभ्यर्थियों के राजस्थान पुलिस बेड़े में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है।

वेटिंग का इंतजार खत्म, चयन सूची में चमके नाम
पुलिस मुख्यालय द्वारा पूर्व में जारी विज्ञप्ति के क्रम में शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा के बाद कई पद रिक्त रह गए थे। इन रिक्तियों को भरने के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) के आदेश पर रिव्यू बोर्ड का गठन किया गया था। रिव्यू बोर्ड की बैठक के बाद अब 47 नए भाग्यशाली अभ्यर्थियों के नामों पर मुहर लग गई है।
02 अप्रैल को होगी 'अग्निपरीक्षा', सुबह 8 बजे रिपोर्टिंग
चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पूर्व की महत्वपूर्ण औपचारिकताओं के लिए 02 अप्रैल 2026 को सुबह 08:00 बजे कार्यालय पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर में उपस्थित होना होगा। इस दौर बायोमेट्रिक सत्यापन: अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। मेडिकल बोर्ड जांच:- स्वास्थ्य परीक्षण के जरिए फिटनेस का आकलन होगा। दस्तावेज सत्यापन: मूल प्रमाण पत्रों की गहन जांच की जाएगी। चरित्र सत्यापन: रोल भरने संबंधी महत्वपूर्ण कार्यवाही की जाएगी। "चयन सूची को पूरी पारदर्शिता के साथ राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और पुलिस लाइन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। अभ्यर्थी समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।"


रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.