फिरोज खान बने किशोरपुरा ब्लॉक अध्यक्ष: कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, धारीवाल और डोटासरा का जताया आभार
कोटा : शहर नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी ने संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर मजबूती लाने के उद्देश्य से फिरोज खान को किशोरपुरा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और राष्ट्रीय नेतृत्व की आपसी सहमति के बाद की गई है।
शीर्ष नेतृत्व का मिला भरोसा:-
कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरविंदर सिंह मेहता, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान इंचार्ज आबिद खान की अनुशंसा पर फिरोज खान के नाम पर मुहर लगाई गई है। कोटा जिला अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि फिरोज खान एक 'कॉमर्स गतिशील' और बेहद सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनकी इसी कार्यकुशलता और ऊर्जावान कार्यशैली को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है।
संगठन को मिलेगी नई मजबूती:-अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए फिरोज खान ने पूर्व मंत्री शांति कुमार धारीवाल और राजस्थान इंचार्ज आबिद खान का विशेष आभार जताया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
जश्न का माहौल:-
फिरोज खान की नियुक्ति की खबर मिलते ही कोटा और किशोरपुरा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाई खिलाकर और बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि फिरोज खान के नेतृत्व में किशोरपुरा ब्लॉक में कांग्रेस और भी सशक्त होकर उभरेगी।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया
No Previous Comments found.