कोटा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: लंबे समय से फरार दो 'स्थायी वारंटी' पुलिस के शिकंजे में

कोटा : शहर में अपराधियों और फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा और कस दिया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना आरकेपुरम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर 'स्थायी वारंटियों' को धर दबोचा है। ये दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।


चेक बाउंस (138 NI Act) के मामलों में थे वांछित
पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगेन्द्र सिंह (पुत्र भूपेन्द्र सिंह, उम्र 44 वर्ष) और कीर्ति किरण (पत्नी सतीश द्विवेदी, उम्र 38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के तहत माननीय न्यायालय द्वारा घोषित स्थायी वारंटी थे। दोनों ही आरोपी कोटा के आरकेपुरम-ए इलाके के निवासी हैं।


टीम वर्क से मिली सफलता
इस विशेष कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दिलीप सैनी और पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। आरकेपुरम थानाधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव (IPS प्रो.) के नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें कानि. वेदप्रकाश, कानि. अजय और महिला कानि. अनीता शामिल रहे, ने आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

रिपोर्टर :  सुरेश कुमार पटेरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.