कोटा पुलिस का 'ऑपरेशन गरुड़': 508 ग्राम से ज्यादा अफीम के साथ तस्कर ढेर

कोटा : कोटा शहर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपने अभियान 'ऑपरेशन गरुड़' के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम (IPS) के सख्त निर्देशों पर रानपुर थाना पुलिस ने आधा किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को दबोचा है।

गश्त के दौरान बिछाया जाल
जानकारी के अनुसार, थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह भाटी (IPS प्रोबेशनर) अपनी टीम के साथ इलाके में संदिग्धों पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान रानपुर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर रास्ता बदलने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर रोक लिया।
थैली खोलते ही उड़े होश
जब पुलिस ने युवक के पास मौजूद पारदर्शी बैग की तलाशी ली, तो उसमें काला पदार्थ भरा मिला। जांच करने पर वह उच्च गुणवत्ता वाली अफीम निकली, जिसका कुल वजन 508 ग्राम पाया गया। पुलिस ने तुरंत अफीम के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया।

अमरकुआं का रहने वाला है आरोपी

पकड़े गए आरोपी की पहचान पोलू (40), पुत्र रामू गुर्जर, निवासी अमरकुआं ढाणी के रूप में हुई है। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि यह अफीम कहाँ से लाई गई थी और शहर के किन इलाकों में इसकी सप्लाई होनी थी।

टीम की रही खास भूमिका:
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी के साथ उप निरीक्षक भीमसिंह, कांस्टेबल जितेंद्र, विश्वेन्द्र, योगेन्द्र और भूपेन्द्र की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.