कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 3 साल से 'लुका-छिपी' खेल रहा ₹10,000 का इनामी तस्कर समीर दबोचा

कोटा : कोटा ग्रामीण सुकेत थाना अधिकारी महावीर प्रसाद भार्गव ने"आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सुकेत थाना पुलिस ने पिछले तीन साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे शातिर अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर समीर पुत्र मुबारक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित था।

70 किलो गांजे की खेप से जुड़ा है मामला
इस हाई-प्रोफाइल मामले की जड़ें 19 अगस्त 2023 से जुड़ी हैं। उस समय सुकेत पुलिस ने लंका तलाई स्थित एक रिहायशी मकान पर छापा मारकर 70 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। कार्रवाई के दौरान रईश, अल्फाज और सलमान जैसे गुर्गे तो पकड़े गए, लेकिन मुख्य मोहरा समीर मौके से फरार होने में कामयाब रहा था। तब से ही पुलिस इसकी तलाश में खाक छान रही थी।
एसपी सुजीत शंकर के चक्रव्यूह में फंसा तस्कर
फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर (IPS) ने एक विशेष टीम का गठन किया था। एएसपी राम कल्याण मीणा और डीएसपी (रामगंजमंडी) घनश्याम मीणा के सुपरविजन में सुकेत थानाधिकारी महावीर प्रसाद की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर समीर को सुकेत कस्बे से ही दबोच लिया।

संवाददाता : सुरेश कुमार पटेरिया

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.