7 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा आरोपी गिरफ्तार, कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कामयाबी।
कोटा - जिला कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती के पुराने मामले में फरार चल रहे एक शातिर स्थाई वारंटी को दबोच लिया है। यह आरोपी पिछले 7 सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
क्या था मामला?
पकड़ा गया आरोपी तूफान (पुत्र गोरीलाल बंजारा, निवासी झालावाड़) साल 2019 के एक डकैती कांड (प्रकरण संख्या 119/2019) में मुख्य आरोपी था। उस पर आईपीसी की गंभीर धाराओं जैसे धारा 395 (डकैती), 450, 455 और 436 के तहत मामला दर्ज था। वारदात के बाद से ही वह अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बच रहा था।
ऐसे बिछाया गया जाल
प्रशिक्षु आरपीएस और थानाधिकारी मदन ढाका के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और जमीनी स्तर पर सूचनाएं जुटाईं। कांस्टेबल राजेन्द्र शेषमा की इसमें विशेष भूमिका रही, जिनकी सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। एसपी सुजीत शंकर ने टीम की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। इस सफल ऑपरेशन में हेड कांस्टेबल जोगिन्द्र, दिनेश, कांस्टेबल मुकेश और राजेन्द्र शेषमा शामिल रहे। कोटा ग्रामीण पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है। "आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए हमारी टीम पुराने वांछित अपराधियों की धरपकड़ जारी रखेगी। — कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर
संवाददाता - सुरेश कुमार पटेरिया
No Previous Comments found.