जेल की काल कोठरी में रची गई थी ट्रैक्टर चोरी की 'स्क्रिप्ट', कोटा ग्रामीण पुलिस ने किया सनसनीखेज पर्दाफाश।

कोटा : अपराधियों के मन में खौफ और आमजन में विश्वास जगाते हुए कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना मोडक पुलिस ने करीब एक महीने पुराने ट्रैक्टर चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि इस पूरी चोरी की योजना जेल के अंदर बैठकर बनाई गई थी।

ऐसे चला पुलिस का 'चक्रव्यूह'
जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत शंकर के निर्देशन में चल रहे 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' के तहत विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने अपराधी तक पहुँचने के लिए तकनीक का ऐसा जाल बुना कि

 बदमाश उसमें उलझते चले गए:- CCTV का जाल: पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए 15 अलग-अलग लोकेशन के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
डिजिटल स्ट्राइक: करीब 50 संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल (CDR) और BTS लोकेशन का विश्लेषण कर पुलिस अपराधियों के करीब पहुँची।


दो गिरफ्तार, एक की तलाश जारी  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल लोधा (23 वर्ष) और बबलू इन्दौरी (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से चोरी किया गया महिंद्रा 275 DI ट्रैक्टर (नंबर RJ 33 RA 5286) बरामद कर लिया गया है। गिरोह का मुख्य सरगना रामरतन मीणा अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
जेल से जुड़ा है कनेक्शन
पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह ने ट्रैक्टर चोरी की पूरी प्लानिंग जेल के अंदर ही तैयार की थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जेल में इनके संपर्क और किन-किन अपराधियों से थे। इन जांबाजों ने मारी बाजी इस सफल ऑपरेशन में थानाधिकारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में एएसआई रामचंद्र, कांस्टेबल कुंजबिहारी, रामावतार, हीरालाल और राजेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.