कोटा ग्रामीण पुलिस का बड़ा धमाका: 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' में लग्जरी ऑडी से तस्करी करती 2 महिला तस्कर ढेर
कोटा/चेचट : राजस्थान पुलिस के 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत कोटा ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों की कमर तोड़ते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना चेचट पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक आलीशान ऑडी Q3 कार से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ तस्करी कर रहीं दो शातिर अंतर्राज्यीय महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।
लग्जरी कार बनी तस्करी का हथियार
तस्कर अब पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए महंगे और लग्जरी वाहनों का सहारा ले रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस टीम ने कार संख्या HR 03 S 0610 (Audi Q3) को रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें छिपाकर रखा गया 41 किलो 184 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है।
पंजाब की दो महिला तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से गुलशन कौर और परमजीत कौर नामक दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये दोनों महिलाएं अंतर्राज्यीय गिरोह का हिस्सा हैं और बड़ी चालाकी से पंजाब और अन्य राज्यों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करती थीं।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

No Previous Comments found.