नशे के सौदागरों पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'वज्र प्रहार'

सांगोद (कोटा) : नशे की काली कमाई के खिलाफ पुलिस मुख्यालय जयपुर और कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के विशेष अभियान के तहत कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी सुजीत शंकर (IPS) के नेतृत्व में सांगोद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा की खरीद-फरोख्त में लिप्त बारां जिले के तीन शातिर मुल्जिमान को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

बारां से जुड़े हैं तस्करी के तार
पकड़े गए आरोपियों में सोनू कुमार (24) निवासी लाबांखेडा, सोनू लववंशी (27) निवासी भीलखेड़ा और रामस्वरूप लोधा निवासी कालपा जागीर शामिल हैं। ये तीनों आरोपी बारां जिले के रहने वाले हैं और काफी समय से डोडा-चूरा के अवैध कारोबार में सक्रिय थे।

सांगोद थानाधिकारी की टीम ने बिछाया जाल एडिशनल एसपी रामकल्याण मीणा और डीएसपी नरेन्द्र जैन के सुपरविजन में सांगोद थानाधिकारी अनिल कुमार की विशेष टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। यह पूरी कार्यवाही थाना बपावर कलां के प्रकरण संख्या 10/2026 (धारा 8/15 NDPS एक्ट) के तहत की गई है। पुलिस अब इन तस्करों से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के मुख्य सरगना तक पहुँचा जा सके।

नशा मुक्त कोटा ग्रामीण का संकल्प एसपी सुजीत शंकर ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।

संवाददाता : सुरेश कुमार पटेरिया

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.