करोड़ों का डिजिटल हिसाब और iPhone जब्त; आर.के. पुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

कोटा - शहर में एक तरफ मैदान पर आईपीएल (IPL) का रोमांच चरम पर है, तो दूसरी तरफ शहर के आलीशान होटलों में बैठकर सट्टेबाज अपनी जेबें गरम करने में जुटे हैं। कोटा शहर की आर.के. पुरम पुलिस ने रविवार को एक ऐसे ही गिरोह का 'तख्तापलट' कर दिया है। 'होटल ब्लू सफायर' के रूम नंबर 405 में चल रहे इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर 'रेड' जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, आईपीएस (प्रो.) सिद्धार्थ श्रीवास्तव की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि होटल के एक बंद कमरे में मैच की हर गेंद पर लाखों के दांव लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से होटल को घेरा और कमरे में दस्तक दी, तो अंदर का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए।

Zoom और WhatsApp का 'हाईटेक' सट्टाआरोपी केवल फोन ही नहीं, बल्कि Zoom Workplace और WhatsApp जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर देशभर के ग्राहकों से जुड़े थे। पुलिस ने मौके से:01 OPPO और 02 महंगे iPhone बरामद किए।
हजारों-लाखों के हिसाब-किताब की पर्चियां और ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड जब्त किए। मौके पर एलसीडी टीवी पर मैच देखते हुए दांव लगवाते आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए। पकड़े गए 'खिलाड़ी' गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अमन (27), रेहान रज़ा (22) और मोहसिन खान (22) के रूप में हुई है। ये तीनों शहर के दादाबाड़ी और वक्फ नगर इलाके के रहने वाले हैं।

अब खंगाले जा रहे हैं 'बड़े लिंक'

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और राजस्थान सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब इन आरोपियों के मोबाइल डेटा को खंगाल रही है ताकि इस नेटवर्क के पीछे छिपे बड़े मगरमच्छों और सट्टा किंग तक पहुँचा जा सके।

संवाददाता - सुरेश कुमार पटेरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.