कोटा पुलिस का बड़ा 'सटीक' वार: 10 हजारी इनामी बदमाश सतीश अब सलाखों के पीछे
खाकी का खौफ: टॉप-10 वांटेड लिस्ट का शातिर अपराधी सतीश दबोचा, फरारी का हुआ अंत
कोटा - शहर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। शहर की जवाहर नगर थाना पुलिस ने लंबे समय से आंख मिचौली खेल रहे 10,000 रुपये के इनामी बदमाश सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। सतीश न केवल इलाके का शातिर अपराधी है, बल्कि वह पुलिस की 'मोस्ट वांटेड टॉप-10' सूची में भी प्रमुखता से शामिल था।
घेराबंदी ऐसी कि भागने का मौका नहीं मिला
पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी और वृत्ताधिकारी योगेश शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी रामलक्ष्मण के नेतृत्व में एक 'स्पेशल टीम' का गठन किया गया। इस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी सुरागों का पीछा करते हुए मंगलवार, 07 अप्रैल को घेराबंदी कर घोड़ा बस्ती निवासी सतीश पुत्र अशोक को धर दबोचा।
जानलेवा हमले के बाद से था फरार सतीश के खिलाफ 20 फरवरी 2026 को जवाहर नगर थाने में हत्या के प्रयास (धारा 115(2), 126(2) BNS) का गंभीर मामला दर्ज हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस इस मामले में पहले ही उसके साथी लक्की उर्फ चीका और कोहिनूर को जेल भेज चुकी है, लेकिन सतीश मुख्य कड़ी के रूप में पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


No Previous Comments found.