खाकी की ईमानदारी: कांस्टेबल सुनील ने पेश की मिसाल
खाकी की ईमानदारी: कांस्टेबल सुनील ने पेश की मिसाल, गहनों और नगदी से भरा पर्स मालकिन को लौटाया।
कोटा शहर- जवाहर नगर थाना पुलिस के एक जांबाज सिपाही ने अपनी ईमानदारी से न केवल विभाग का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि समाज में इंसानियत की एक नई मिसाल कायम की है।
क्या है पूरा मामला?
गश्त के दौरान कांस्टेबल सुनील (नंबर 1374) को ओपेरा रोड पर एक लावारिस पर्स मिला। जब उन्होंने उसे खोलकर देखा, तो उसमें 7,750 रुपये नगद के साथ-साथ कीमती सोने और चांदी के आभूषण रखे हुए थे।
तत्परता से खोजा मालिक
बिना किसी लालच के, कांस्टेबल सुनील ने तुरंत अपनी सूझबूझ दिखाई और पर्स की मालकिन शाकिरा (निवासी घंटाघर) का पता लगाया। उन्हें थाने बुलाकर पूरे सम्मान के साथ उनका कीमती सामान सुपुर्द किया गया।
"जब मुझे मेरा खोया हुआ पर्स वापस मिला, तो मेरी आँखों में खुशी के आँसू थे। पुलिस की इस ईमानदारी के लिए मैं उन्हें तहे दिल से शुक्रिया कहती हूँ।
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


No Previous Comments found.