फरियादियों के बीच पहुंचे एसपी सुजीत शंकर, मौके पर ही किया शिकायतों का 'काम तमाम'

कोटा : कोटा ग्रामीण सुल्तानपुर पुलिस के ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय' को धरातल पर उतारते हुए कोटा ग्रामीण एसपी श्री सुजीत शंकर आज एक अलग ही अंदाज में नजर आए। बुधवार को सुल्तानपुर थाना परिसर में आयोजित 'विशेष जनसुनवाई' में कप्तान ने किसी बंद कमरे के बजाय सीधे जनता के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान न केवल फरियादियों को न्याय का भरोसा मिला, बल्कि कई वर्षों से लंबित मामलों का 'ऑन द स्पॉट' निपटारा कर मिसाल पेश की गई।

'फाइलों के बोझ' से आज़ादी, तुरंत कार्यवाही
इटावा वृत्त क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से आए करीब 30-40 फरियादी अपनी समस्याओं की पोटली लेकर पहुंचे थे। एसपी सुजीत शंकर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक-एक पीड़ित से व्यक्तिगत संवाद किया। जमीनी विवाद, आपसी रंजिश और घरेलू शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 'डेडलाइन' के साथ निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
सीधे कप्तान से जुड़िए: जारी हुआ स्पेशल हेल्पलाइन
पुलिसिंग को हाईटेक और पारदर्शी बनाने के लिए एसपी ने अपना विशिष्ट हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 8764520202 सार्वजनिक किया है। उन्होंने साफ कहा कि— "अब कोई भी पीड़ित बिना डरे अपनी शिकायत सीधे मुझ तक पहुंचा सकता है। हमारी प्राथमिकता पीड़ित को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना है।"

सुल्तानपुर में 'खाकी' की नई किरण
इस भव्य कार्यक्रम में थानाधिकारी शदौलत साहू सहित पुलिस जाब्ता, सीएलजी सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पुलिस के इस बदले स्वरूप की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि— "पहली बार ऐसा हुआ है जब पुलिस के बड़े अधिकारी ने हमारे पास आकर हमारी तकलीफ सुनी है।"

रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.