जाली नोटों के सौदागरों का कोटा पुलिस ने किया 'हंट', सलाखों के पीछे पहुँचा गैंग!

कोटा : ग्रामीण पुलिस ने 'अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास' के अपने ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए नकली नोटों के एक खतरनाक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चेचट पुलिस ने एक सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों सहित गिरोह के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

ऐसे बिछाया पुलिस ने जाल:-

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मोड़क रोड स्थित 'पांच सितारा होटल' के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों, जाहिद (19) और इस्लाम (26) को डिटेन किया। जब उनकी तलाशी ली गई, तो पुलिस की आँखें फटी रह गईं। उनके पास से ₹500 के 3 और ₹200 का 1 जाली नोट बरामद हुआ।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इन नकली नोटों को स्थानीय बाज़ार की भीड़भाड़ में खपाने की फिराक में थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के अन्य तीन सदस्यों—वकार, वसीम और सोहेल—को भी दबोच लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन नकली नोटों की छपाई कहाँ हो रही थी और इनके तार कहाँ-कहाँ जुड़े हैं।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.