अक्षय तृतीया पर इटावा के बाजारों में लौटी रौनक, आभूषण-कपड़ों की बिक्री में तेजी

इटावा : 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अबूझ सावा के चलते इटावा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही सर्राफा बाजार, कपड़ा बाजार और बर्तन बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी, कपड़े, वाहन और प्रॉपर्टी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसी के चलते ज्वेलरी शोरूम में सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री में भारी तेजी आई। महिलाओं ने जमकर सोने की चूड़ी, अंगूठी और चांदी के बर्तनों की खरीदारी की।

साथ ही रेडीमेड गारमेंट्स और साड़ी शोरूम पर भी खूब भीड़ रही। गर्मी के मौसम को देखते हुए सूती कपड़ों और समर कलेक्शन की डिमांड सबसे ज्यादा रही। युवाओं ने कुर्ता-पायजामा और लड़कियों ने सूट-साड़ियों की खरीदारी की।

कारोबारियों के चेहरे खिले हुए नजर आए। सर्राफा कारोबारी संघ के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार 30% ज्यादा कारोबार होने की उम्मीद है। बाजार देर रात तक गुलजार रहे। 

संवाददाता : आकाश बैरवा

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.