इटावा बायपास पर कार-बाइक की भिड़ंत, दो घायल कोटा रेफर
इटावा : इटावा बायपास पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कोटा रेफर कर दिया।
सूचना पर इटावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का कारण बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इटावा बायपास पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करवाई जाए, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।
संवाददाता : आकाश बैरवा
No Previous Comments found.