ढिपरी चम्बल के वार्ड-4 में नालियों में गंदगी का अंबार, कचरा गाड़ी नहीं होने से परेशान ग्रामीण
ढिपरी चम्बल : ग्राम पंचायत ढिपरी चम्बल के वार्ड नंबर 4 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूरे पंचायत में कचरा उठाने के लिए एक भी कचरा गाड़ी नहीं है। लोग घरों का कचरा मजबूरी में नालियों में ही डाल देते हैं, जिससे नालियां जाम हो गई हैं। गंदगी के कारण मच्छर-मक्खी पनप रहे हैं और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। बरसात में हालात और बिगड़ जाएंगे।
वार्डवासियों का कहना है कि कई बार सरपंच और पंचायत सचिव से कचरा गाड़ी लगाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्वच्छ भारत अभियान के दावे यहां खोखले साबित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पंचायत राज विभाग से मांग की है कि ढिपरी चम्बल पंचायत में तुरंत कचरा गाड़ी की व्यवस्था की जाए और वार्ड-4 की नालियों की सफाई करवाई जाए, ताकि लोगों को गंदगी और बीमारियों से राहत मिल सके।
संवाददाता : आकाश बैरवा
No Previous Comments found.