इटावा में मजदूर दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन,देश निर्माण में श्रमिकों की भूमिका को बताया अहम
इटावा : अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अखाड़ा बालाजी परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमिक नेता राधेश्याम बैरवा ने की।
यूनियन के महामंत्री उमाशंकर बैरवा ने कहा कि मजदूर दिवस लाखों मजदूरों के परिश्रम, दृढ़ निश्चय और निष्ठा का प्रतीक है। एक मजदूर देश के निर्माण में बहुमूल्य भूमिका निभाता है और देश के विकास में उसका अहम योगदान होता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की अहम भूमिका होती है। मजदूरों के बिना किसी भी औद्योगिक ढांचे के खड़े होने की कल्पना नहीं की जा सकती। लेकिन आज भी देश के मजदूरों के साथ अन्याय और उनका शोषण होता है।
महामंत्री ने बताया कि देश में मजदूरों के लिए 8 घंटे काम करने संबंधी कानून लागू है, लेकिन इसकी पालना केवल सरकारी कार्यालयों में होती है। अधिकतर प्राइवेट कंपनियों और फैक्ट्रियों में 12 घंटे काम कराया जाता है, जो सरासर मजदूरों का शोषण है।
इस अवसर पर नरोत्तम महावर, राम दिनेश, मांगीलाल, हंसराज बैरवा, शम्भु दयाल, रामदेव, अर्जुन बैरवा, प्रेमशंकर बैरवा, भंवरलाल, लड्डू लाल, द्वारकी लाल, राजू सिंह सहित अनेक श्रमिक उपस्थित थे।
संवाददाता : आकाश बैरवा
No Previous Comments found.