बस स्टैंड से स्कूल मार्ग पर कल्टीवेटर-थ्रेशर और निर्माण सामग्री का कब्जा, बच्चे-बुजुर्ग परेशान

ढीपरी चंबल - बस स्टैंड से लेकर सरकारी स्कूल तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जे से आमजन और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर दिन-रात कल्टीवेटर,थ्रेशर,ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य निजी कृषि उपकरण खड़े कर दिए जाते हैं। इतना ही नहीं, रास्ते में गिट्टी,पत्थर,रेत जैसे निर्माण सामग्री भी डाल दी जाती है। इससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो जाता है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों,बुजुर्गों और महिलाओं को हादसे का खतरा बना रहता है। बस स्टैंड पर भी जाम की स्थिति बन जाती है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब ग्रामीण साधन और सामग्री हटाने के लिए बोलते हैं तो कब्जाधारी गाली-गलौज और बदतमीजी पर उतर आते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड से सरकारी स्कूल तक के मार्ग को कल्टीवेटर-थ्रेशर और निर्माण सामग्री के अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। बस स्टैंड से स्कूल मार्ग पर खड़े कृषि उपकरण और सड़क पर डाली गई गिट्टी-रेत, आवागमन बाधित।

संवाददाता : आकाश बैरवा  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.