गणेश जी बाग नहर मार्ग पर बिखरी गिट्टी से हादसे, फिसलकर नहर में गिरने का खतरा
इटावा : गणेश जी बाग नहर वाले रास्ते से लेकर फतेहपुर तक जाने वाली सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण जानलेवा हालात बने हुए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर इतनी ज्यादा गिट्टी बिखरी है कि बाइक सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि सड़क के एक तरफ नहर और दूसरी तरफ गहरा ड्रग/नाला है। गिट्टी पर फिसलने से बाइक सवार के सीधे नहर में गिरने का खतरा बना रहता है।
गणेश चतुर्थी पर यहाँ विशाल मेला लगता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु इसी मार्ग से आते-जाते हैं। मेले के समय भीड़ और बिखरी गिट्टी के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महीनों पहले गिट्टी डाली गई थी, लेकिन डामरीकरण नहीं हुआ।
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि गणेश चतुर्थी से पहले सड़क से गिट्टी हटाकर या डामरीकरण कराकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए।
गणेश जी बाग नहर मार्ग पर बिखरी गिट्टी और सड़क के किनारे नहर, बाइक सवारों के लिए जान का खतरा।
संवाददाता : आकाश बैरवा

No Previous Comments found.