दहशत फैलाने के लिए चाकू के साथ वायरल की थी फोटो, बोरखेड़ा पुलिस ने दबोचा।
कोटा : शहर मे सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो डालकर खुद को 'भाई' समझने वाले युवाओं के लिए कोटा पुलिस ने कड़ा सबक पेश किया है। बोरखेड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ऐसे ही 'फेसबुकिया डॉन' को गिरफ्तार किया है, जो चाकू लहराकर आमजन में खौफ पैदा करने की कोशिश कर रहा था।क्या है पूरा मामला?पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि उत्तम नगर निवासी 19 वर्षीय विशाल वर्मा ने हाथों में एक बड़ा तेजधारदार चाकू लेकर फोटो खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसका मकसद इलाके में अपना रसूख और दहशत कायम करना था। पुलिस की स्ट्राइक:एएसपी दिलीप सैनी व डीएसपी रुद्रप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में बोरखेड़ा थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर की टीम ने जाल बिछाया। पुलिस ने आरोपी विशाल को धर दबोचा और उसके कब्जे से वह अवैध चाकू भी बरामद कर लिया जिसे वह सोशल मीडिया पर चमका रहा था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

No Previous Comments found.