आसपास के क्षेत्रों में 44 डिग्री तापमान, लू के कारण सड़कों पर पसरा सन्नाटा

कोटा - आसपास के क्षेत्र में लगातार 44 डिग्री तापमान और लू के कारण गर्मी का प्रकोप ज्यादा देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। तेज धूप और लू के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बाजारों में भी ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रही। जरूरी काम से निकलने वाले लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर,छाता लेकर और पानी की बोतल साथ रखकर ही बाहर निकल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। चिकित्सकों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। आसपास के क्षेत्रों में 44 डिग्री तापमान, लू के कारण सड़कों पर पसरा सन्नाटा भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त,दोपहर में घरों से निकलने से बच रहे लोग।

संवाददाता : आकाश बैरवा  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.