बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे मजदूरो ने परिंडे

कोटा : आजाद हिन्द बिल्डिंग वर्कर्स यूनियन की बैठक अखाड़ा बालाजी परिसर में  नरोतम महावर की अध्यक्षता में हुई  जिसमें मजदूर यूनियन के सदस्यों ने अखाड़ा बालाजी परिसर व अलग-अलग जगह 11 परिंडे बांधे 
 मजदूर यूनियन के महामंत्री उमाशंकर बैरवा ने इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए मंदिर परिसर के बाहर छायादार पेड़ के नीचे अलग-अलग स्थान पर बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे इन परिंडे  में रोजाना पानी भरने की जिम्मेदारी तय की गई तथा गर्मी के दिनों में पक्षी छाया और पेयजल की तलाश में रहते हैं इसी को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर 11 परिंडे बांधे गए इस अवसर पर श्रमिक नेता रमेशचंद्र  नागर,नरोत्तम  महावर,बब्लू बैरवा,राम दिनेश प्रजापत, शंकरलाल,धनराज, गजानंद सुमन, शम्भु दयाल, हरिशंकर, हंसराज बैरवा धन्ना लाल सुमन अनेक सदस्य मौजूद थे

संवाददाता : आकाश बैरवा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.