कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

इटावा : कोटा ग्रामीण पुलिस को मिली बड़ी सफलता, "ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग" के तहत अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़।

पुलिस ने अलग-अलग जिलों और मध्य प्रदेश से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें की बरामद। कोटा ग्रामीण, बारां, सवाई माधोपुर, जयपुर और एमपी के श्योपुर में की गई करीब एक दर्जन चोरियों का हुआ खुलासा।

चोरी करने वाले 2 मुख्य आरोपी और चोरी की बाइक खरीदने वाला 1 खरीदार चढ़ा पुलिस के हत्थे। सूने मकानों, सार्वजनिक स्थानों और आम रास्तों से उड़ाते थे बाइक; एमपी की तरफ ले जाकर औने-पौने दामों में बेच देते थे।

एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में इटावा थानाधिकारी अजीत सिंह और साइबर सेल की टीम ने मिलकर की बड़ी कार्रवाई।

संवाददाता : आकाश बैरवा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.