10 वर्षों से लंबित कैडर सेवा नियमों को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, विधायक को सौंपा ज्ञापन

कोटा : कोटा के पैरामेडिकल छात्रों ने विधायक चेतन पटेल जी को सौपा ज्ञापन 10 वर्षो से चल रही केडर सेवा नियम की फाइल को क्लियर कराने तथा ब्लड बैंक ऑपरेशन थेटर और डायलेसिस तकनीशियन के सेवा नियम जारी कर स्थाई भर्ती जारी कराने के बारे मैं अवगत कराया ऑपरेशन थेटर का सेवा नियम जारी नहीं होने से प्रदेश की जनता को योग्य तकनीशियन नहीं मिल पा रहे है जिसके कारण ऑपरेशन थेटर मैं संक्रमण का उचित निवारण नहीं होने से महिलाओ को अपनी जान गवानी पड़ी और ब्लड बैंक तकनीशियन का सेवा नियम जारी नहीं होने के कारण प्रदेश के ब्लड बैंक मैं योग्य तकनिशियन काम नहीं करने के कारण बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाया जा चूका है था अनेक बार गलत ब्लड चढ़ाने से लोगो की जान जा चुकी है अत इस मामले को ध्यान मैं रख कर रूल 1965 मैं संसोधन कर सेवा नियम जारी कराने तथा ot ब्लड डायलेसिस के स्थाई पद सर्जित कराने की मांग की गई। 

संवाददाता : आकाश कुमार बैरवा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.