झालरापाटन स्टेशन पर अब मिलेगा आरक्षित टिकट, सुविधा का शुभारंभ
कोटा : झालावाड़ जिले के झालरापाटन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा में विस्तार करते हुए मंगलवार, 03 नवम्बर 2026 से आरक्षित टिकट की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब यात्री झालरापाटन स्टेशन से ही अपनी रेल यात्रा के लिए आरक्षण करा सकेंगे। इससे स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को टिकट आरक्षण की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि झालरापाटन स्टेशन पर अब तक केवल अनारक्षित टिकट काउंटर की सुविधा उपलब्ध थी। यात्री सुविधा को बढ़ाते हुए अब यहां आरक्षित टिकट जारी करने की व्यवस्था भी प्रारंभ कर दी गई है।
आरक्षण की यह सुविधा रविवार को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। झालरापाटन (स्टेशन कोड JAPN) पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल का झालावाड़ जिले में स्थित स्टेशन है। नई सुविधा शुरू होने से झालरापाटन एवं आसपास के यात्रियों को आरक्षित रेल टिकट प्राप्त करने में सहूलियत होगी।
रिपोर्टर : रमेश

No Previous Comments found.