KPSC परीक्षा में बड़े घोटाले का खुलासा, संबित पात्रा ने राहुल गांधी से पूछे तीखे सवाल

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली और पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस और कर्नाटक सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि KPSC परीक्षा का पेपर लीक हो गया था और इसे अभ्यर्थियों को लाखों रुपये में बेचा गया था। सीआईडी (CID) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में यह खुलासा हुआ है कि आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने परीक्षा नियंत्रक रहते हुए मिलीभगत से पेपर लीक किया था।

संबिट पात्रा ने इस पूरे भ्रष्टाचार के सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 7 जनवरी 2026 को परीक्षा का पेपर पेन ड्राइव में सेव कर बिचौलिए बसावराज कनले को सौंपा गया था। इसके बाद बिचौलिए ने उम्मीदवारों से संपर्क कर 30-40 लाख से लेकर 80 लाख रुपये तक में सौदा तय किया। डील फाइनल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट-कम-होटल ले जाया गया, जहां उन्हें सवालों के जवाब रटवाए गए। जुलाई के अंत में एस. मंजूनाथ द्वारा एक ऑडियो क्लिप सामने लाने के बाद यह पूरा घोटाला उजागर हुआ, जिसके बाद छात्रों के भारी विरोध के चलते मामले की जांच सीआईडी और ईडी को सौंपी गई।

इस घोटाले की आंच अब सीधे तौर पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचती नजर आ रही है। संबित पात्रा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा निशाना साधते हुए पूछा है कि इस जांच के दौरान जब्त किया गया 22 लाख रुपये मूल्य का हीरा जड़ा हार (Diamond Necklace) आखिर किसके कब्जे में था। उन्होंने चेतावनी दी है कि बीजेपी इस मामले में चुप बैठने वाली नहीं है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे किए जाएंगे कि यह कीमती तोहफा किसे और कब दिया गया था।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.