ऑटो में सफर बनी आफत, महिला गैंग ने बातों में उलझाकर उड़ाई सोने की चेन
कृष्णानगर : ऑटो में सफर के दौरान बातों में उलझाकर चेन उड़ा देने वाली महिला टप्पेबाज गैंग ने कृष्णानगर में एक महिला पैसेंजर को निशाना बनाया। सरोजनीनगर के गौरी निवासी कृष्णा मिश्रा पत्नी गदाधर नाथ मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बुधवार करीब 11 बजे वह अवध चौराहे से ऑटो में बैठी थीं। रास्ते में ऑटो में कई महिलाएं और सवार हो गईं। आरोप है कि सफर के दौरान ये महिलाएं उन्हें धक्का-मुक्की कर परेशान करती रहीं। थोड़ी दूर बाद सभी महिलाएं उतर गईं। इसके बाद जब कृष्णा ने गले पर हाथ लगाया तो उनकी सोने की चेन गायब थी।
पीड़िता ने कृष्णानगर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर महिला गैंग की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.