कुंडेश्वर धाम कुंडम में पीएम सूर्य घर योजना का शिविर आयोजित

कुंडम - पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता एवं जानकारी देने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मध्य प्रदेश विद्युत वितरण विभाग के जेई श्री सिन्हा की उपस्थिति में लोगों को पीएम सूर्य घर योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान योजना के लाभ,सौर ऊर्जा के उपयोग तथा योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना और उन्हें पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

रिपोर्टर - सचिन झारिया 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.