अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र द्वारा विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन

कुनकुरी : अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत ग्राम पंचायत कुकुरदी में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को घर के पास गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था। इकाई प्रमुख श्री पवन कुलकर्णी के दिशा निर्देश तथा एचआर प्रमुख श्री प्रतीक भटनागर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं चिकित्सक दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर का शुभारंभ सरपंच श्री टिकेश्वर ध्रुव, उपसरपंच श्री डोमार साहू, ढनढनी से सरपंच प्रतिनिधि श्री रंजित ध्रुव, उपसरपंच श्री भूपेन्द्र साहू तथा चिकित्सा टीम से डॉ साकेत मेहता (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. विभूति गहरेवाल (सामान्य रोग विशेषज्ञ), डॉ. शुभम साहू (हड्डी रोग विशेषज्ञ) और डॉ. देवेन्द्र गिरी (श्री राम हॉस्पिटल प्रमुख) कृकी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र से भूमि एवं विधि विभाग के श्री हरीश मेहतो एवं श्री कार्तिकेश बघमार तथा सी एस आर प्रमुख श्री राजेन्द्र कुशवाहा की  उपस्थिती मे हुआ। आस पास के तीन ग्रामों से शिविर में 118 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं दवाओं का लाभ प्राप्त किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सी एस.आर टीम के दया वर्मा, परमेश्वर साहू, ग्राम की मितानिन बहनों तथा ग्रामीण जनता का विशेष सहयोग रहा।बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ से

रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.